हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र की गढ़ रोड स्थित छोटी नवीन मंडी में एक दलित युवक ने कुछ लोगों पर जातिसूचक शब्दों और अभद्रता करने का आरोप लगाया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। नगर कोतवाली पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटनाक्रम जानकारी के अनुसार गांव असरा निवासी गौरव शनिवार को छोटी नवीन मंडी स्थित पाटिया पर सरसों बेचने के लिए आया था। आरोप है कि इस दौरान उसके दोस्त की कार सड़क किनारे खड़ी थी। तभी कुछ लोगों ने अपने वाहन से कार में टक्कर मार दी। विरोध करने पर आरोपियों ने गौरव के साथ अभद्रता की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया। इसी दौरान किसी राहगीर ने घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। वी...