हापुड़, जुलाई 31 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी में पड़ोसियों ने दंपती के साथ मारपीट कर घायल कर दिया। आरोप है कि आरोपी जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाली हापुड़ नगर क्षेत्र के मोहल्ला चंद्रलोक कालोनी निवासी शारदा ने कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है। जिसमें बताया गया कि 2 जुलाई की रात को उसके पड़ोसी किशन, मोहित, अमित, नरेश ने उसके साथ गाली गलौच करते हुए अपशब्द कहते हुए मारपीट कर घायल कर दिया। इस विवाद में पीड़िता के पति अजय को भी मारपीट कर घायल कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: दंपति को मारपीट कर किया घायल आसपास के लोगों के आने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि पी...