हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात पुलिस द्वारा क्षेत्र के ग्राम मलकपुर में एक विशेष ग्राम चौपाल का आयोजन किया। इस चौपाल का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करना और कानून व्यवस्था को गुरुस्त रखना रहा। चौपाल में पुलिस टीम ने यातायात नियमों, तेजी से बढ़ते साइबर अपराधों, महिलाओं से संबंधित अपराधों के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करते हुए महत्वपूर्ण जानकाारियां साझां की। चौपाल के दौरान थाना हापुड़ देहात पुलिस ने थाने के रजिस्टर नंबर 8 के आधार पर गांव के पूर्व अपराधियों, विशेषकर चोरी, लूट और डकैती समेत अन्य मामलों में शामिल रहे व्यक्तियों का भौतिक सत्यापन किया। थाना प्रभारी पारस मलिक ने चौपाल में मौजूद ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि यदि गांव में अवैध शराब की बिक्री या किसी भी प्रकार की संदिग्ध व आपराधिक ग...