हापुड़, अक्टूबर 13 -- Hapur News: नगर,सिंभावली,बहादुरगढ़ क्षेत्र में मंगलवार को तीसरे नवरात्रे पर हुई मां चंद्रघंटा की पूजा अर्चाना की गई। मंदिरों में सुबह से पूजा अर्चाना करने वाले मां के भक्तों की लंबी भीड़ देखने को मिली। पंडित विनोद शास्त्री ने बताया कि नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा का पूजा की जाती है। मां चंद्रघंटा का रूप बहुत ही सौम्य है। मां को सुगंधप्रिय है। उनका वाहन सिंह है। उनके दस हाथ हैं। हर हाथ में अलग-अलग शस्त्र हैं। वे आसुरी शक्तियों से रक्षा करती हैं। मां चंद्रघंटा की आराधना करने वालों का अहंकार नष्ट होता है और उनको सौभाग्य, शांति और वैभव की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- Siwan News पेज 4 लीड : नवरात्र के चौथे दिन पूजी गईं मां चंद्रघंटा, मंदिरों में दुर्गासप्तशती का पाठ मां दुर्गा के तीसरे स्वरुप का नाम चंद्रघंटा है।...