हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: थाना क्षेत्र एक गांव निवासी महिला ने अपनी बहू और उसकी मां पर बेटे की हत्या की आशंका जताते हुए तहरीर दी है। महिला का आरोप है कि उसका बेटा तीन दिन से लापता है। क्षेत्र के गांव सिखेड़ा निवासी कविता ने बताया कि उनके बेटे ओमकुमार उर्फ शिवम की शादी रझैटी थाना बहादुरगढ़ निवासी युवती से हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार हुई थी। शादी के बाद पति-पत्नी के बीच छोटी-छोटी बातों को लेकर झगड़ा होने लगा। पीड़िता ने बताया कि उसकी बहू ने उन पर झूठे आरोप लगाए और जान से मारने की धमकी भी दी। लगातार झगड़ों के कारण दोनों को अलग कर दिया, जिसके बाद वे कुचेसर चौपला में किराए का कमरा लेकर रहने लगे। पिछले दिनों उसके बेटे और बहू के बीच झगड़ा किया और किसी अज्ञात लड़के के साथ अपने सोने-चांदी के गहने और कपड़े लेकर घर से चली गई।जब परिवार के लोग ...