Hapur News: तीन दिन की छुट्टी में बैंकों के एटीएम हो गए खाली, ग्राहक हुए परेशान
हापुड़, सितम्बर 13 -- Hapur News: तीन दिन की छुट्टी में शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया। जिस कारण ग्राहकों की परेशानी बढ़ गई। ग्राहक एक बैंक से दूसरे बैंक के एटीएम के चक्कर काटते हुए दिखाई दिए। आज सोमवार को बैंक खुलेंगे।शुक्रवार को बैंकों के अधिकारियों और कर्मचारियों की एक दिवसीय हड़ताल रही। इसके बाद दूसरे शनिवार और संडे में साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहे। तीन दिन की लगातार छुट्टी के कारण शहर के अधिकांश बैंकों के एटीएम में कैश खत्म हो गया। ऐस में ग्राहक एक बैंक के एटीएम से दूसरे बैंक के एटीएम के चक्कर काटने के लिए मजबूर हो गए। आज सोमवार को बैंक खुलेंगे। जिसके बाद एटीएम भी चालू हो सकेंगे। एलडीएम आशीष सक्सेना ने बताया कि बैंक छुट्टियों के बाद आज सोमवार से खुलेंगे। एटीएम में सुबह ही कैश लगवा दिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.