Hapur News: तीज पर्व पर मेहंदी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाई रचनात्मक प्रतिभा
हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: सैनरा ग्रुप ऑफ एजुकेशन द्वारा संचालित सैनरा पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर, सिंभावली एवं असौड़ा में तीज पर्व के उपलक्ष्य में गुरुवार को मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा पांच से आठ तक की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए आकर्षक एवं कलात्मक मेहंदी डिजाइनों का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को भारतीय संस्कृति और पारंपरिक त्योहारों से जोड़ने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक प्रतिभा को निखारना रहा। प्रतियोगिता का मूल्यांकन निहारिका मेकओवर की संचालिका कंचन वर्मा ने किया। सैनरा पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर उमेश सैनरा एवं प्रधानाचार्या सीमा सैनरा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन बच्चों के कलात्मक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह भी पढ़ें- Bijnor News: मेहंदी प्रतियोगित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.