हापुड़, अगस्त 15 -- Hapur News: नगर निवासी पांच से अधिक लोगों पर एक युवक के साथ कांवड़ शिविर मतें सेवा करने और अपने उधार के रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी का आरोप लगा है। पुलिस ने तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। कोतवाली क्षेत्र के गांव खिलवाई निवासी मोहित ने बताया कि उसके द्वारा सचिन कर्दम निवासी जैन गली को 20 हजार रूपये उधार दिए गए थे। जबकि शिवम निवासी अहाता बस्तीराम को भी 17 हजार रूपये दिए थे। अब पिछलें दिनों उसके द्वारा रुपये मांगे गये तो वह लोग टाल मटोल करते रहे। 12 अगस्त की रात को शिवम ने फोन कर सुभाष गेट आने को कहा। जब वह सुभाष गेट पहुंचा तो वहा पर पहले से ही इकट्ठा हुऐ आकाश जाटव, विकास जाटव निवासी सुंदर नगरी, सौरभ,शनि सचिन निवासी जैन गली ओर चार, पांच लोग अज्ञात मिले, आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते...