Hapur News: तहसील समाधान दिवस में डीएम-एसपी ने सुनीं जनसमस्याएं
हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: तहसील परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी कविता मीना और पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने फरियादियों की समस्याएं सुनकर संबंधित अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिए। इससे पूर्व जिलाधिकारी ने महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम में गर्भवती महिलाओं की गोद भराई कर उन्हें पोषण किट वितरित की। कार्यक्रम के दौरान पांच गर्भवती महिलाओं की गोद भराई की गई तथा उन्हें फल, सूखे मेवे, हरी सब्जियां और अन्य पोषण सामग्री प्रदान की गई। आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य से संबंधित जानकारी भी दी। इसके बाद आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में विभिन्न गांवों और क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें अधिकारियों के समक्ष रखीं। यह भी पढ़ें- Kausambi News: मंझनपुर तहसील में डीएम ने सुनी ज...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.