हापुड़, अक्टूबर 8 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में लोधीपुर सोटावाली में बुधवार को खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने छापार मार कार्रवाई करते हुए मौके से करीब 530 किलोग्राम पैकेटबंद क्रीम, 275 किलोग्राम सादे पैकेट में क्रीम, करीब पांच सौ किलोग्राम दही और 80 किलोग्राम मिल्क क्रीम बरामद की थी। इस मामले में खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्ट्री संचालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी आर.पी गुप्ता ने थाना हापुड़ देहात में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि मुख्यालय के निर्देश पर मोहल्लालोधीपुर सोटावाली में स्थित देवफ्रेश क्रीम निर्माण ईकाई पर टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए करीब 11 नमूने लिए थे। मौके पर नकली क्रीम निर्माण की सूचना मिलने पर काफी भीड़ एकत्रित हो गई व संचालक किशनचन्द के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की ग...