हापुड़, सितम्बर 2 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में ततारपुर तिराहा पर दो कारों की भिड़ंत होने पर उनमें सवार चार लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। हालांकि हिंदुस्तान इसकी पुष्टि नहीं करता है। वहीं पुलिस ने चारों आरोपियों का मेडिकल कराकर कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात को ततारपुर बाईपास पर दो कारों में भिड़ंत हो गई थी। जिसमे कार सवार चार लोगों में मारपीट हो गई। मारपीट होने से मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और चार लोगों को हिरासत में ले लिया। किसी ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह भी पढ़ें- Hapur News: मारपीट से मची अफरा तफरी, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो थाना प्रभारी पारस मलिक ने बताया कि आरोपियों के मेडिकल कराया गया,...