हापुड़, अक्टूबर 1 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में डेंगू के दो और स्वाइन फ्लू का एक संक्रमित मरीज मिला है। जिसके बाद जिले में डेंगू के कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 8 और स्वाइन फ्लू के मरीजों की संख्या 27 पहुंच गई है। डेंगू और स्वाइन फ्लू से रोकथाम के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है।मौसमी बीमारी के बाद जिले में बुखार के साथ स्वाइन फ्लू और डेंगू भी दम भर रहा है। अब जिले में डेंगू के दो नए पॉजिटिव केस बढ़ गए हैं। ये केस पिलखुवा और प्रीत विहार हापुड़ के रहने वाले हैं। डेंगू के सभी मरीजों के घर स्वास्थ्य टीम पहुंची और मरीजों के परिजनों का स्वास्थ्य हाल जाना। घर में किसी अन्य सदस्य को डेंगू के लक्षण तो नहीं, यह जांच भी की गई। जिले में डेंगू के कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच गई है। वहीं, एक केस स्वाइन फ्लू का भी मिला है। ये मरीज गढ़मुक्तेश्वर का...