हापुड़, जुलाई 21 -- Hapur News: दिल्ली पब्लिक स्कूल हापुड़ ने सीबीएसई हाईस्कूल सेकंड बोर्ड परीक्षा 2025-26 में शानदार प्रदर्शन किया है। छात्रों की उपलब्धि पर परिजनों में खुशी की लहर दौड़ गई। विद्यालय की छात्रा माही भदौरिया एवं छात्र सिद्धार्थ आर्य ने 99.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रुप से प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिले में भी बेहतर प्रदर्शन किया है। वहीं, अर्नव जैन ने 99.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में द्वितीय स्थान, प्रणवी सेठी एवं निकिता नंदिनी ने 98.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में संयुक्त रुप से तृतीय स्थान हासिल किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मीना आनंद ने बताया कि सेकंड बोर्ड परीक्षा के परिणाम घोषित होने के बाद कई विद्यार्थियों के अंकों में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई। माही भदौरिया एवं सिद्धार्थ आर्य के अ...