हापुड़, अक्टूबर 2 -- Hapur News: राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती शुक्रवार को पुराना हापुड़ मार्ग स्थित डीएसआर कम्प्यूटर सेंटर पर श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता पखवाड़ा के तहत साफ-सफाई कर समाज को स्वच्छता का संदेश दिया। साथ ही भाईचारे, अहिंसा और शिक्षा के महत्व पर भी प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में डीएसआर कम्प्यूटर सेंटर के संचालक सतीश सैनी ने राहगीरों को मिठाई वितरित कर गांधी-शास्त्री जयंती मनाई। उन्होंने विद्यार्थियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करते हुए जीवन में शिक्षा के महत्व को समझाया। संस्थापक माजिद ठाकुर ने कहा कि महात्मा गांधी ने देशवासियों को सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी थी। यह भी पढ़ें- गांधी-शास्त्री जयन्ती पर चला स्वच्छत...