हापुड़, नवम्बर 7 -- Hapur News: डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में रोशनी के त्योहार दीपावली के पावन पर्व पर हाउस वाइस रंगोली प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता में विद्यालय के आजाद हाउस, भगत हाउस, सुभाष हाउस और टैगोर हाउस के बच्चों ने आकर्षक रंगोली बनाई और रंगोली के माध्यम से अपने अंदर छिपी हुई कलात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।बच्चों की रंगोली की प्रशंसा की गई। रंगोली का निरीक्षण करने के बाद डायरेक्टर आशा चौधरी, कोऑर्डिनेटर पूजा त्यागी, मोनिका शर्मा शिवानी बाना और योगेंद्र त्यागी के साथ रितिका त्यागी ने प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पर आने वाले हाउस का चयन किया। रंगोली प्रतियोगिता में सुभाष हाउस ने प्रथम स्थान टैगोर हाउस ने द्वितीय स्थान और आजाद हाउस ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- Meerut News: मुंडाली क्षेत्र के स्कूलों में हर्षोल्लास से...