हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: डीएम पब्लिक स्कूल अटोला में स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत चल रहे स्वच्छता पखवाड़ा में बच्चों ने समाज स्वच्छता का संदेश फैलाने के लिए रैली निकाली। इसमें बच्चों द्वारा अपने आसपास साफ सफाई रखने की अपील की गई। विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने समाज में जागरूकता फैलाने के लिए महात्मा गांधी के द्वारा दिए गए स्वच्छता के संदेश को समाज में प्रसारित किया। यह प्रतिज्ञा ली गई कि वह भी अपने आसपास साफ सफाई रखेंगे और किसी को भी गंदगी नहीं फैलाने देंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य बृजेश माहेश्वरी ने बच्चों का आह्वान किया कि सुबह जागने से लेकर शाम सोने तक हमें अपने आसपास के पर्यावरण और अपने घर की साफ सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए क्योंकि गंदगी होने से बीमारियों के कीटाणु पनपते हैं। यह भी पढ़ें- Meerut News: बच्चों ने रैली निकाल...