हापुड़, नवम्बर 7 -- वृद्धाश्रम में बुजुर्गों के साथ दीपावली Hapur News: दीपावली के अवसर पर डीएम कविता मीना ने स्वर्ग आश्रम रोड स्थित वृद्धाश्रम में पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्तियों के साथ दीपावली का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। बुजुर्गों को मिठाई, फल, वस्त्र एवं उपहार वितरित किए तथा उनसे स्नेहपूर्वक वार्ता कर उनका कुशलक्षेम जाना। उन्होंने बुजुर्गों के साथ दीप प्रज्ज्वलित कर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: पूर्णिया : मिट्टी के दीये बनाने वाले कारीगरों को किया सम्मानित, स्वदेशी उत्पाद अपनाने की अपील डीएम कविता मीना ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अमूल्य धरोहर हैं। उनके अनुभव एवं आशीर्वाद से ही समाज को दिशा मिलती है। प्रशासन उनकी सेवा, सम्मान एवं सुविधाओं के लिए सदैव तत्पर है। उन्होंने वृद्धाश्रम प्रबंधन को बुजुर्गों की स्...