हापुड़, अगस्त 9 -- Hapur News: डीएम कविता मीना, एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने हेलीकॉप्टर द्वारा उड़ान भरकर जनपद की सीमाओं में कांवड़ मार्ग का हवाई सर्वेक्षण करते हुए बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम छपकौली और ब्रजघाट गंगा घाट पर कांवड़ियों और शिवभक्तों पर पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया गया। हेलीकाप्टर से पुष्प वर्षा होते ही बम बम भोले, हर हर महादेव आदि जयकारों से ब्रजघाट स्थित गंगा घाट गूंज उठा। जैसे ही आसमान से कांवड़ यात्रा मार्ग, छपकौली मंदिर और ब्रजघाट तट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा शुरू हुई। श्रद्धालुओं का उत्साह चरम पर पहुंच गया। पूरा ब्रजघाट गंगा तट और बाबूगढ़ का छपकौली मंदिर क्षेत्र में बम बम भोले के गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा। यह भी पढ़ें- सीएम का शिवचौक पर हवाई सर्वेक्षण, कांवड़ियों पर की पुष्पवर्षा हरिद्वार से गंगाजल लेकर अप...