Hapur News: डीआर इंटरनेशनल स्कूल में विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन
हापुड़, अक्टूबर 29 -- Hapur News: डीआर स्कूल, में गुरुवार को विज्ञान प्रदर्शनी का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों ने विज्ञान, तकनीक, पर्यावरण संरक्षण, ऊर्जा, अंतरिक्ष अनुसंधान और आधुनिक वैज्ञानिक नवाचारों पर आधारित आकर्षक मॉडल प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रख्यात रक्षा वैज्ञानिक एवं रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन डीआरडीओ के पूर्व अध्यक्ष डॉ. जी. सतीश रेड्डी विद्यार्थियों की प्रतिभा, रचनात्मकता और वैज्ञानिक सोच देखकर अभिभूत हो गए। उन्होंने बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें नई खोजों और प्रयोगों के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में विद्यालय पहुंचने पर मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया, जबकि प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। इसके बाद डॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.