Hapur News: डीआर इंटरनेशनल स्कूल में धूमधाम से मनाया दशहरा पर्व
हापुड़, अक्टूबर 17 -- Hapur News: डीआर इंटरनेशनल स्कूल में दशहरा पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान रावण दहन कर विद्यार्थियों को बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय प्रबंधक प्रदीप त्यागी ने कहा कि दशहरा अहंकार, अन्याय और बुराइयों को त्यागने की प्रेरणा देता है। भगवान श्रीराम के आदर्शों को अपनाकर समाज में सत्य, सदाचार और नैतिक मूल्यों को मजबूत बनाया जा सकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छे संस्कार अपनाने और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करने का आह्वान किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य निर्मल शर्मा ने कहा कि दशहरा केवल रावण के पुतले का दहन करने का पर्व नहीं है, बल्कि अपने भीतर छिपे अहंकार, क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मक विचारों को समाप्त करने का अवसर भ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.