Hapur News: डीआईजी से मिला कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल, पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई की मांग
हापुड़, सितम्बर 30 -- Hapur News: कांग्रेस के जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी के नेतृत्व में कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी से मिला। उन्होंने डीआईजी को बताया कि सोमवार को कांग्रेसियों के मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान सादे कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मियों ने कार्यकर्ताओं के साथ धक्कामुक्की कर कथित रूप से गला दबाने का प्रयास करने के आरोप लगाया। सादे कपड़ों में तैनात पुलिस कर्मयिों की तत्काल पहचान कराकर कार्रवाई की जाए। वीडियो फुटेज की जांच कराकर आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राकेश त्यागी ने कहा कि शांतिपूर्ण लोकतांत्रिक प्रदर्शन के दौरान किसी भी व्यक्ति के साथ इस प्रकार का व्यवहार नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उपलब्ध वीडियो एवं फोटो फुटेज की जांच कर घटनास्थ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.