हापुड़, जुलाई 26 -- Hapur News: डीआईओएस डॉ.श्वेता पुठिया ने शनिवार सुबह चार इंटर कॉलेजों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें एक विद्यालय में खामियां मिलीं। जिस पर उन्होंने नोटिस जारी किए। औचक निरीक्षण के दौरान विद्यालय में व्यवस्थाओं की जांच की गई। डीआईओएस डॉ.श्वेता पुठिया ने शनिवार सुबह दीवान इंटर कॉलेज हापुड़ में पहुंचीं। यहां उन्होंने कंपार्टमेंट और इम्प्रूवमेंट परीक्षा की तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद डीआईओएस निजामपुर स्थित जगपाल सिंह स्मारक विद्यालय में पहुंची। यहां बच्चों के नाम उपस्थिति पंजिका में दर्ज नहीं मिले। अन्य रिकॉर्ड में भी कमी प्रकाश में आई। जिस पर डीआईओएस ने नोटिस जारी किया। बाद में डीआईओएस ने मुरर्शदपुर और पिलखुवा के दो और विद्यालयों का निरीक्षण किया। यह भी पढ़ें- डीआईओएस ने किया कई स्कूलों का औचक निर...