हापुड़, जुलाई 18 -- Hapur News: शहर के एक निजी नर्सिंग होम में प्रसूता के इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए परिजनों ने हंगामा किया। हालत गंभीर होने पर महिला को दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी करण सिंघल की पत्नी नंदिनी को प्रसव पीड़ा हुई तो उसे परिजनों ने फ्री गंज रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां महिला का इलाज शुरू हुआ। आरोप है कि महिला चिकित्सक द्वारा प्रसूता के इलाज के दौरान घोर लापरवाही बरती हुई।

लापरवाही का आरोप महिला की तीन नसें काट दी गई। जिस कारण महिला की हालत गंभीर हो गई। गंभीर हालत में प्रसूता को दूसरे अस्पताल में रैफर कर दिया गया। इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते ...