हापुड़, अगस्त 23 -- Hapur News: डिप्टी सीएमओ दिनेश भारती ने शहर में चल रही एक अवैध पैथोलॉजी लैब को नोटिस जारी किया है। निरीक्षण में लैब का पंजीकरण नहीं मिलने पर उक्त कार्रवाई की गई। डिप्टी सीएमओ दिनेश भारती शहर में संचालित एक पैथोलॉजी लैब में पहुंचे। यहां उन्होंने लैब के पंजीकरण के कागजात मांगे तो संचालक दिखा नहीं सके। जिस पर उन्होंने कार्रवाई करते हुए पैथोलॉजी लैब संचालक को नोटिस जारी किया। पंजीकरण तक लैब को बंद रखने के निर्देश जारी किए गए अन्यथा कड़ी कार्रवाई की चेतावनी जारी की गई। डिप्टी सीएमओ डॉ.दिनेश भारती ने बताया कि अवैध पैथोलॉजी लैब पर कार्रवाई के लिए अभियान चल रहा है। कार्रवाई अभियान आगे भी जारी रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...