Hapur News: डिप्टी सीएमओ के निरीक्षण में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में लगा मिला ताला
हापुड़, अक्टूबर 15 -- Hapur News: सीएमओ के आदेश पर गुरूवार को दो डिप्टी सीएमओ एवं संचारी अधिकारी ने कई सरकारी अस्पतालों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान डिप्टी सीएमओ को गढ़मुक्तेश्वर में आयुष्मान आरोग्य मंदिर में ताला लगा मिला। जिस पर सीएमओ ने समस्त स्टॉफ का एक दिन का वेतन काटा।
अस्पतालों में औचक निरीक्षण ड्यूटी के प्रति कोई चिकित्सक एवं कर्मचारी लापरवाही नहीं बरते, इसलिए सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा एवं समस्त डिप्टी सीएमओ रोज अस्पतालों के औचक निरीक्षण कर रहे हैं। गुरूवार को सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ.नवीन ने गढ़मुक्तेश्वर सीएचसी का निरीक्षण किया। यहां स्टॉफ मौजूद मिला। उन्होंने निरीक्षण के दौरान साफ सफाई की व्यवस्था बेहतर रखने के निर्देश जारी किए। इसके बाद उन्होंने अर्बन पीएचसी (आयुष्मान आरोग्य मंदिर) गढ़मुक्तेश्वर का निरीक्षण किया। य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.