हापुड़, जुलाई 11 -- Hapur News: पिलखुवा, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय हापुड़ में शनिवार को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष कविता माधरे ने की। बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं समाजसेवी विकास तोमर सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के विस्तार और इसकी प्रभावी क्रियान्वयन रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक के बाद विकास तोमर ने कहा कि डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसका उद्देश्य आधुनिक तकनीक के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाना है। भाजपा सरकार शिक्षा के डिजिटलीकरण को लगातार बढ़ावा दे रही है और हम सभी कार्यकर्ता इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के स...