Hapur News: ट्रैक्टर दीवार से टकराया, फोटो सोशल मीडिया पर वायरल
हापुड़, जुलाई 2 -- Hapur News: कोतवाली क्षेत्र में एक ट्रैक्टर के मोड़ लेते समय दीवार से टकराने का मामला सामने आया है। घटना के बाद ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इसका फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालक दूसरे रास्ते की ओर मुड़ रहा था। इसी दौरान चालक संतुलन खो बैठा और ट्रैक्टर सड़क किनारे बनी दीवार से जा टकराया। टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ।घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। वहीं, ट्रैक्टर की क्षतिग्रस्त स्थिति का फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इस संबंध में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल फोटो की जानकारी संज्ञान में आई है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.