Hapur News: ट्रेन से गिरे युवक की नहीं हुई शिनाख्त
हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: क्षेत्र के गांव ब्रह्मगढ़ी फाटक के पास ट्रेन से गिरने से एक अज्ञात युवक की मौत हो गई। दूसरे दिन भी मृतक के शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। बता दें कि ब्रह्मगढ़ी फाटक के निकट पिलर संख्या 82/9 और 82/11 के बीच रेलवे ट्रैक के पास लगभग 30 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल मिला था, जिसको को अस्पताल में भर्ती कराया, वहां पर युवक को मृत घोषित कर दिया। प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि वह किसी ट्रेन से गिरा था, जिससे उसे गंभीर चोट आने से मौत हुई है। दूसरे दिन भी युवक के शव की कोई शिनाख्त नहीं हो पाई है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि युवक की पहचान नहीं हो सकी है। युवक की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.