Hapur News: ट्रेन से गिरकर युवक हुआ घायल
हापुड़, अगस्त 17 -- Hapur News: थाना क्षेत्र अंतर्गत रेलवे फाटक के निकट ट्रेन से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। सोमवार की सुबह को सिंभावली चौकी प्रभारी आलोक कुमार क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली की एक युवक सिंभावली रेलवे फाटक के निकट रेलवे लाइन पर घायल अवस्था में पड़ा हुआ है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसको उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। अस्पताल में उसकी गंभीर दशा को देखकर मेरठ के लिए रेफर कर दिया। इस दौरान घायल के नशे की हालत में होने के कारण उसके नाम पते की जानकारी नहीं हो पाई है। पुलिस का कहना है कि युवक के होश में आने के बाद मामले की सही जानकारी हो सकेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.