Hapur News: ट्रेन से गिरकर यात्री घायल
हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: मंगलवार को एक युवक चलती ट्रेन से गिरकर घायल हो गया। हादसा रेलवे स्टेशन से करीब दो किलोमीटर आगे बदरखा गांव के पास हुआ। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने घायल युवक को बचाया और उसे गढ़मुक्तेश्वर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। आरपीएफ इंचार्ज केसर सिंह ने बताया कि घायल युवक की पहचान हरदोई निवासी राजकुमार के रूप में हुई है। बताया गया कि राजकुमार ट्रेन के गेट पर बैठा हुआ था नींद की झपकी लगने अचानक संतुलन बिगड़ने से वह ट्रेन से नीचे गिर गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद राजकुमार की गंभीर हालत देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेरठ रेफर कर दिया। रेलवे और स्थानीय स्तर पर भी हादसे की जानकारी जुटाई गई। एंबुलेंस टीम के समय पर पहुंचने से घायल को तुरंत इलाज मिल सका।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.