हापुड़, जुलाई 6 -- Hapur News: बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के भडंगपुर गांव में स्थित एक ट्यूबवैल पर विदेशी नस्ल का पिटबुल संदिग्ध परिस्थितियों में बंधा मिला। खतरनाक नस्ल के पिटबुल को देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एबीसी टीम के साथ रेस्क्यू करते हुए पिटबुल को मुक्त कराया।पुलिस के मुताबिक, रविवार को सूचना मिली थी कि गांव भडंगपुर के जंगल में स्थित एक नलकूप पर खतरनाक विदेशी नस्ल का एक पिटबुल बंधा हुआ है। आसपास के खेतों में काम करने वाले ग्रामीणों पर यह रास्ते से निकलते भौंक रहा है।इस सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद पुलिस ने एबीसी टीम को मौके पर बुलाया। पुलिस टीम ने आसपास के लोगों से पिटबुल के संबंध में जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया, लेकिन कोई सफलता नहीं मिल सकी। बाद में पुलिस ने पिटबुल ...