हापुड़, अक्टूबर 5 -- Hapur News: थाना हापुड़ देहात क्षेत्र में किठौर रोड पर एक टैम्पू की चपेट में आकर बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को आसपास के लोगों की मदद से तुरंत उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस आरोपी टैम्पू और चालक की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार थाना हापुड़ देहात क्षेत्र के ग्राम पीरनगर सूदना निवासी विभोग त्यागी एक दवाई कंपनी में नौकरी करता है। सोमवार की सुबह को वह कंपनी के काम से बाइक सवार होकर जा रहा था, जैसे ही वह किठौर रोड पर एक मैरिज होम के पास पहुंचा तो राॅग रोड़ी बदरपुर ढोने वाला एक टैम्पू के चालक ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में विभाग त्यागी गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए नगर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की...