हापुड़, जुलाई 5 -- Hapur News: हापुड़ में रविवार को दोपहर झमाझम बारिश हुई। जिससे शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में मुख्य मार्गों से लेकर कच्चे रास्ते पानी में डूब गए। जिससे लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। तेज बारिश होने से जहां लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। वहीं जगह-जगह जलभराव होने से राहगीर व वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ गई। तेज बारिश ने पालिका के जलभराव के दावों की भी हवा निकाल दी। शहर की प्रमुख सड़कों पर एक से दो फीट तक पानी जमा हो गया। पिछले तीन दिन से कभी धूप तो कभी बादल छाने से उमस भरी गर्मी से लोगों का पसीना निकल रहा था। ऐसे में लोगों को भीषण गर्मी का सामना करना पड़ रहा था। रविवार की सुबह से ही आसमान में बादल छाने के साथ धूप खिल रही थी। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशान होना पड़ा। लेकिन दोपहर को आसमान में घने काले बादल छ...