हापुड़, जुलाई 28 -- Hapur News: हापुड़ का मौसम मंगलवार की सुबह अचानक बदल गया। आसमान में घने काले बादल छा गए और झमाझम बारिश होने लगी। दोपहर तक कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश होने से मौसम सुहाना हो गया और लोगों को गर्मी से राहत मिली। लेकिन शहर की अधिकांश सड़क तालाब में तब्दील हो गई। इससे लोगों का घंटों के लिए आवागमन बाधित हो गया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि शाम को बारिश थमने के बाद जनजीवन बहाल हो सका। हापुड़ में मंगलवार की सुबह मौसम पूरी तरह साफ था और तेज धूप खिली रही। लेकिन सुबह 10 बजे के आसपास मौसम ने करवट बदलनी शुरू कर दी। देखते ही देखते आसमान में घने काले बादल छा गए। कुछ देर बाद ही झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब एक घंटे तक आसमान में छाए बदरा जमकर बरसे। इसके बाद भी कभी तेज तो कभी रिमझिम बारिश की बूंदे गिरती रही। दोपहर ...