Hapur News: झमाझम बारिश से मौसम सुहाना, पांच डिग्री लुढ़का पारा
हापुड़, जुलाई 8 -- Hapur News: पिछले दो दिन से हापुड़ का मौसम सुहाना बना हुआ है। बुधवार को भी सुबह आसमान में घने काले बादल छाए रहे और झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 15 मिनट की तेज बारिश से मौसम खुशनुमा हो गया। इसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहे, एक दो बार बारिश का झरना भी पड़ा। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली रही। उधर, बारिश की वजह से अधिकतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस लुढ़कर 29 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। एक सप्ताह से हापुड़ में भीषण गर्मी पड़ रही थी। लोगों का तेज धूप और उमस से हाल बेहाल था। लेकिन मंगलवार की दोपहर मौसम ने करवट बदल ली और करीब एक घंटे की बारिश ने लोगों को गर्मी से राहत दे दी। रातभर आसमान में बादल छाए रहे, सुबह जब लोगों की आंख खुली तो आसमान घने काले बादलों से ढका था। इसके बाद झमाझम बारिश होने लगी, जिससे लोगों को गर्मी ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.