हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: गंगा नगरी के श्रीराधा बल्लभ सूरदास आश्रम में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथा वाचक आचार्य संजीव वशिष्ठ ने कहा सर्वेश्वर भगवान श्री कृष्ण ने बृज में अनेकानेक बाल लीलाएं की,जो वात्सल्य भाव के उपासकों के चित्त को अनायास ही आकृषित करती है। जो भक्तों के पापों को हरण कर लेती है,वही हरि है। कथा वाचक ने कहा कि हर गोपी भगवान से प्रार्थना करती है कि किसी न किसी बहाने कन्हैया मेरे घर पधारे और हमें कृतज्ञ करे। उन्होंने बताया कि एक बार माखन चोरी करते समय मैया यशोदा आ गई तो कन्हैया ने कहा कि मैया तुमने इतने मणिमय आभूषण पहना दिए है,जिससे मेरे हाथ गरम हो गए तो माखन की हांडी में हाथ डालकर इन हाथों को शीतलता प्रदान कर रहा हूं। श्रीमद्भागवत कथा सुन भक्त भाव विभोर हो उठे। कथा के दौरान भजनों पर भक्तों ने खूब नृत्य किया। भ...