Hapur News: जुआं खेलते तीन गिरफ्तार
हापुड़, अगस्त 25 -- Hapur News: कोतवाली हापुड़ नगर पुलिस ने गढ़ रोड पर गांधी गंज के बाहर जुआ खेल रहे तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 3400 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। मेरठ गेट पुलिस चौकी प्रभारी रविंद्र कुमार ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि वह पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। जैसे ही वह गांधी गंज के बाहर एक पुरानी हवेली के पास पहुंचे तो तीन लोग जुआं खेलते हुए दिखाई दिए। पुलिस को देख आरोपियों ने भागने का प्रयास किया। लेकिन पुलिस टीम ने घेराबंदी कर मोहल्ला मजीदपुरा निवासी समीर, कंच वाला पुल लिसाड़ी गेट मेरठ निवासी अब्दुल खालिक, मोहल्ला अतरपुरा निवासी दीपक को गिरफ्तार कर मौके से 3400 रुपये और ताश की गड्डी बरामद की है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: जुआ खेलते तीन गिरफ्तार
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.