हापुड़, अक्टूबर 28 -- Hapur News: जीआरएस पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव उड़ान का आयोजन हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में आईएएस कमिश्नर संजय अवस्थी उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। उनकी उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों, शिक्षकों, अभिभावकों और गणमान्य व्यक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। विद्यालय के डायरेक्टर जसवंत सिसोदिया ने अतिथियों का स्वागत किया, जबकि प्रधानाचार्या सपना भारद्वाज ने विद्यालय की वार्षिक उपलब्धियों और शैक्षिक गतिविधियों की जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन इवेंट मैनेजर तेजेन्द्र प्रताप ने किया। आयोजन को सफल बनाने में कोऑर्डिनेटर ममता, वंशिका शर्मा, अब्दुल्लाह, शिवम शर्मा, अंकित और मनीष का विशेष योगदान रहा। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्कूल के वा...