Hapur News: जिले को मिली बड़ी सौगात, गालंद में लॉजिस्टिक हब बनेगा
हापुड़, अगस्त 21 -- Hapur News: यूपी में सबसे छोटा जिला होने के बाद औद्योगिक क्षेत्र में आगे बढ़ रहे हापुड़ के गांव गालंद में गाजियाबाद नगर निगम के प्रयास से बड़ी सौगात मिल गई है। दिल्ली-एनसीआर में व्यापार को बढ़ावा देने के लिए गालंद गांव में गाजियाबाद नगर निगम अपनी लगभग 33 एकड़ जमीन पर बड़ा लॉजिस्टिक हब बना रहा है। नगर निगम के डीपीआर पर नगर विकास विभाग लखनऊ ने मोहर लगा दी है। हापुड़ के गांव गालंद में गाजियाबाद नगर निगम की 33 एकड़ जमीन है, जिसपर 2019 से नगर निगम कूड़ा निस्तारण के लिए प्लांट लगाने के लिए कंपनी लगाना चाहता था। नीदरलैंड की कंपनी को इसका जिम्मा सौंप दिया गया था। परंतु लगातार चल रहे विरोध के बाद नगर निगम को अपनी योजना पर बैक गियर लगाना पड़ गया था। उसके बाद अब गाजियाबाद नगर निगम ने हापुड़ जिले को नई सौगात दी है। जिसके चलते 700 ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.