हापुड़, जुलाई 16 -- Hapur News: जिले के 10 ऑक्सीजन प्लांटों में गुरूवार को सफल मॉक ड्रिल कराई गई। शासन के आदेश पर हुई मॉक ड्रिल में ऑक्सीजन प्लांट में समस्त व्यवस्थाओं की जांच की गई। मॉक ड्रिल के दौरान जिले के स्वास्थ्य अधिकारी मौजूद रहे। कोरोना काल से लड़ने के लिए जिला अस्पताल समेत विभिन्न अस्पतालों में ऑक्सीजन प्लांट लगाये गए थे। ये ऑक्सीजन प्लांट समय-समय पर चलाये जाते हैं। अब शासन के आदेश पर गुरूवार को सभी ऑक्सीजन प्लांट की मॉक ड्रिल कराई गई। जिला अस्पताल, सीएचसी एवं निजी मेडिकल कॉलेजों में बने ऑक्सीजन प्लांट में सफल मॉक ड्रिल हुई। ऑक्सीजन प्लांट चलाकर देखे गए। यह भी पढ़ें- लखीसराय: ऑक्सीजन गैस जेनरेट प्लांट का मॉक ड्रिल, प्रबंधन को नियमित जांच के निर्देश सभी ऑक्सीजन प्लांट चालू रहे। ऑक्सीजन प्लांट में व्यवस्थाओं की जांच की गई। धौलाना स...