हापुड़, सितम्बर 11 -- Hapur News: हापुड़ उत्तर प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष-2026-27 के विकास कार्यों के लिए विधायक निधि की दूसरी किश्त जारी कर दी है। जिले की तीनों विधानसभाओं को सात करोड़ 50 लाख का बजट मिली है, इससे तीनों विधानसभाओं में सड़कों के निर्माण, नाली-नालियों और अन्य बुनियादी विकास कार्यों को गति मिलेगी। अब बजट जारी होने के बाद संबंधित विभाग ने टेंडर प्रक्रिया कराकर विकास कार्यों को धरातल पर उतारने की तैयारी शुरू कर दी है।

विधायकों को विताई जाने वाली धनराशि उत्तर प्रदेश सरकार विधायकों को एक साल में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ की धनराशि आवंटित करती है। जिसमें यह अपने विधान सभा क्षेत्र में विकास कार्य कराते हैं। कार्य कराने से पहले इनके प्रस्ताव डीआरडीए विभाग के पास आते हैं। वहां से कार्यों का सर्वे कराया जाता है और उसके अनुसा...