हापुड़, अगस्त 14 -- Hapur News: 1857 की क्रांति से लेकर 1947 की आजादी तक हापुड़ मेरठ जनपद की तहसील हुआ करती थी। आजादी के बाद हापुड़ बार-बार विकास के पथ पर बढ़ता हुआ अपना क्षेत्र और अपना महत्व बदलता चला गया। मेरठ के बाद गाजियाबाद जनपद की तहसील रहने के बाद 2011 में खुद एक जिला बन गया। इतिहास के अनुसार 1857 की क्रांति में हापुड़ और धौलाना मेरठ जनपद की तहसील हुआ करती थी। 1947 में आजादी के समय भी हापुड़ तहसील का गढ़मुक्तेश्वर एक हिस्सा थी। 1952 में गढ़ विधानसभा न होकर हापुड़ विधानसभा थी। जिसके बाद गढ़ और हापुड़ विधानसभा भी अलग अलग बनी। जबकि 1976 में गढ़ तहसील बनी। धौलाना तहसील खत्म होकर गाजियाबाद की हापुड़ तहसील में हो गई थी। 1947 के बाद हापुड़ ने विकास में रफ्तार पकड़ी। जबकि इससे पहले आजादी की लड़ाई में पूरा योगदान दिया था。 यह भी पढ़ें- यूपी ...