हापुड़, जुलाई 27 -- Hapur News: मुख्यमंत्री मॉडल कंपोजिट विद्यालय परियोजना का स्थलीय निरीक्षण करने पहुंचे जिला प्रभारी व राज्यमंत्री कृष्ण पाल मालिक ने कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को निर्धारित समय सीमा के भीतर उच्च गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। जिला प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने स्पष्ट कहा कि विद्यालय निर्माण में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी कार्य मानकों के अनुरूप और तय समय के भीतर पूर्ण किए जाएं, ताकि विद्यार्थियों को जल्द बेहतर शैक्षिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। करीब 15 मिनट तक परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य की प्रगति, गुणवत्ता और समय-सारिणी की जानकारी लेने के बाद कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में पहुंचे प्रभारी मंत्री के पी मलिक ने ...