हापुड़, जुलाई 3 -- Hapur News: जिला अस्पताल हापुड़ में गुरूवार दोपहर एक महिला ने हंगामा कर दिया। महिला ने चिकित्सक पर बाहर से दवाई लिखने के आरोप लगाए। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली गई। वहीं, सीएमएस ने महिला के आरोप निराधार बताये हैं। गांव असौड़ा निवासी मोनिका खटीक गुरूवार दोपहर जिला अस्पताल हापुड़ में पहुंचीं। महिला ने आरोप लगाया कि वह अपनी बेटी का इलाज कराने के लिए अस्पताल में आई थी। जहां चिकित्सकों द्वारा बाहर की दवाईयां लिखी गई। उन्होंने अस्पताल की सीएमएस से शिकायत की। बाद में महिला ने बंधक बनाने का आरोप भी लगाया। घटना की सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना के संबंध में जानकारी ली गई।वहीं, जिला अस्पताल की सीएमएस डॉ.हेमलता ने बताया कि अस्पताल परिसर में एक महिला द्वारा बिना अनुमति वीडियोग्राफी और फो...