Hapur News: जरूरी:चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलिज में गणित प्रयोगशाला का हुआ शुभारंभ
हापुड़, अगस्त 27 -- Hapur News: नगर के मोहल्ला तगासराय स्थित चौधरी ताराचंद जनता इंटर कॉलिज में गुरूवार को छात्रों में गणित के प्रति रूचि बढ़ाने को व्यवहारिक रूप से समझाने के उद्देश्य से गणित प्रयोगशाला का शुभारंभ किया। कॉलेज समिति के अध्यक्ष मोहित त्यागी, प्रबंधक उमेश त्यागी, कोषाध्यक्ष रविन्द्र त्यागी ने फीता काटकर शुभारंभ किया।अध्यक्ष मोहित त्यागी ने कहा कि 21वीं सदी में गणित केवल किताबों तक सीमित नहीं है। यह प्रयोगशाला छात्रों को गणित की खेल-खेल में मॉडल व गतिविधियों के माध्यम से सीखने में मदद करेगी। इससे उनकी तार्किक सोच और समस्या समाधान की क्षमता विकसित होगी। इस मौके पर अनिल त्यागी, हैदर अली, लैब इंचार्ज अनुज सिरोही, संदीप आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.