हापुड़, अक्टूबर 3 -- Hapur News: थाना क्षेत्र के गांव निवासी एक व्यक्ति के साथ खेत के विवाद को लेकर चाकू और लाठी डंडे के साथ जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। आरोप है कि आरोपी कुएं की चाबी भी अपने साथ ले गए और दोबारा खेत पर न आने की धमकी भी दी। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की तहरीर पर महिला समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की जाच कर रही है।

घटना का विवरण जानकारी के अनुसार गांव हसनपुर निवासी पूजा रानी ने मुकदमा दर्ज कराया है जिसमें बताया कि उसके परिवार के जेठ सुमनपाल, सरोज, गीता, और कपिल पूर्व से चले आ रहे खेत के विवाद को लेकर उससे रंजिश रखते चले आ रहे है। आरोप है कि शनिवार को पीड़ित महिला के पुत्र चंदू के साथ खेत पर आरोपियों ने एक राय होकर गाली गलौच करनी शुरु कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने चाकू और...