हापुड़, सितम्बर 1 -- Hapur News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर क्षेत्र के बाजारों में इन दिनों खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। नगर समेत ग्रामीण क्षेत्रों के बाजारों में खरीदारों की भीड़ जुट रही है। सजावटी झांकियों, बाल गोपाल की पोशाकों, माखन-मटकी, बांसुरी, मुकुट और आभूषणों की दुकानों पर ग्राहकों का तांता लगा हुआ है। महिलाओं ने बताया, इस बार पारंपरिक सजावट के साथ-साथ थीम आधारित झांकी सामग्री की मांग भी काफी बढ़ी है। यह भी पढ़ें- Shamli News: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की खरीदारी को लेकर बाजारों में छाई रौनकबाजार की स्थिति घर और मंदिरों में झांकियां सजाने के लिए रंग-बिरंगी लाइटें, कृत्रिम फूलों की मालाएं, सजावटी पर्दे और पनघट के सेट खूब बिक रहे हैं। बच्चों के लिए राधा-कृष्ण की पोशाकें और पगड़ी की खरीदारी भी जोरों पर है। खरीदारी के साथ मिठाइयों की...