Hapur News: जन्मदिन की खुशी में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में मारपीट
हापुड़, नवम्बर 10 -- Hapur News: जन्मदिन समारोह में डीजे पर नाचने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया, जिसमें एक महिला समेत आठ लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ रेफर किया गया। गढ़ क्षेत्र के गांव नयाबांस गढ़वाली निवासी गुलाब के घर पर बच्चे के जन्मदिन का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। समारोह में गांव के काफी लोग खुशी में शामिल होने पहुंचे थे। घर में डीजे बज रहा था और लोग नाच-गाकर जन्मदिन की खुशियां मना रहे थे। इसी दौरान किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई।आरोप है कि कहासुनी के बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष की ब्रह्मा देवी, प्रमोद, राजा और धर्मवीर घायल हो गए। वहीं दूसरी तरफ से मनीषा इंद्रजीत नेमवती इकबाल घायल हो गए,घटना में एक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.