हापुड़, सितम्बर 5 -- Hapur News: जनपद हापुड़ में स्वाइन फ्लू का एक और पॉजिटिव मरीज मिला है। जिसके बाद पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 8 पहुंच گئی है। स्वाइन फ्लू से रोकथाम के जिले में स्वास्थ्य विभाग ने इंतजाम किए हैं। मौसमी बीमारी के बाद जिले में स्वाइन फ्लू ने दस्तक दी है। यहां हापुड़ जिले में स्वाइन फ्लू के पॉजिटिव केस लगातार बढ़ रहे हैं। शुक्रवार को भी हापुड़ ब्लॉक के एक गांव में स्वाइन फ्लू का मरीज मिला। जो मेरठ के एक निजी अस्पताल में उपचार करा रहा है। स्वाइन फ्लू का मरीज मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में पहुंची और मरीज के परिजनों का स्वास्थ्य हाल जाना गया। किसी परिवार के सदस्य में स्वाइन फ्लू के लक्षण तो नहीं, यह जांच की गई। सीएमओ डॉ.किशोर कुमार आहुजा ने बताया कि स्वाइन फ्लू को लेकर स्वास्थ्य विभाग की टीम अलर्ट हैं। जहां मरीज म...