Hapur News: जनपद के विभिन्न थानों में हुआ थाना दिवस का आयोजन
हापुड़, अगस्त 22 -- Hapur News: जनपद के विभिन्न थानों में शनिवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने थानों में पहुंचकर फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से सुना गया। अधिकारियों ने संबंधित कर्मचारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, निष्पक्ष और समयबद्ध तरीके से निस्तारण करने के निर्देश दिए। थाना हापुड़ देहात में अपर पुलिस अधीक्षक विनीत भटनागर की मौजूदगी में फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। जनपद के विभिन्न थानों में थाना दिवस के दौरान कुल 11 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से छह शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण करा दिया गया। वहीं शेष शिकायतों के निस्तारण के लिए संबंधित टीमों को मौके पर भेजकर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: डीएम-एसपी ने किया नगर कोतवाली का नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.